Assam

नलबाड़ी में 130 लोग कांग्रेस में शामिल

नलबाड़ी (असम), 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । नलबाड़ी जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज 130 लोग औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वालों में अधिकांश लोग तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता थे। इस दौरान असम गण परिषद के कुछ सदस्यों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद रिपुन बोरा तथा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

समारोह को संबोधित करते हुए रिपुन बोरा ने सोनापुर में चलाए गए बेदखल अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद विवाद पैदा किया है। उन्होंने कहा कि असम सरकार ने बेदखली पर अदालत के फैसले की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि बेदखली अभियान में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं होना चाहिये।

उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग विवाद पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। रिपुन बोरा ने कहा कि ट्रेडिंग रातोंरात नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि सुमी बोरा को शाही आतिथ्य क्यों दिया गया। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top