Chhattisgarh

बेमेतरा जिले में अब तक 116.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से आज 12 जुलाई तक 116.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 166.7 मि.मी. तथा न्यूनतम 68.1 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में दर्ज की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील में 68.1 मिमी वर्षा, नांदघाट तहसील में 123.6 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 73.9 मि.मी., भिंभौरी तहसील में 119.8 मि.मी, साजा तहसील मे 147 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 68.5 मि.मी. वर्षा एवं देवकर तहसील में 149 मीमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top