
नाहन, 23 मार्च (Udaipur Kiran) ।सनातन चैरिटेबल सोसाइटी नाहन ने एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में अहम योगदान देने वाले 11 राम भक्तों को सम्मानित किया गया। इनमें से 4 लोगो को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया गया जोकि उनके परिजनों को दिया गया। इसके इलावा सनातन धर्म के विकास को योगदान देने हेतु 14 अन्य लोगो को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वामी तीर्था नंद ने की।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बतायाकिइसके बाद शहर के शहीद स्मारक पर भी शहीदों को नमन किया जायेगा। उन्होंने बतायाकि सोसाइटी इसके इलावा भी अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी अभियान शुरू करने जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
