
कैथल, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जगतगुरू त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज ने बताया कि 18 मार्च से 27 मार्च 2025 तक कुरुक्षेत्र में 1008 हवन कुण्ड महायज्ञ किया जाएगा। यज्ञ हमारी संस्कृति है। इसमें कैथल सहित सभी प्रदेशवासी इस यज्ञ का पूरा लाभ लें। इसके बाद कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करें। यज्ञ सम्राट हरि ओम महाराज सेक्टर 19 हुड्डा बुधवार शाम को राजपाल चहल के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा और वातारण की शुद्धि से स्वच्छ विचार उत्पन्न होंगे और अच्छे विचार होंगे तो राष्ट्र तरक्की करेगा।
वातावरण में फैले प्रदूषण के कारण ही 100 वर्ष जीने वाला व्यक्ति आज 65 वर्ष जीता है। यह यज्ञ कुरूक्षेत्र में इसलिए रखा गया है क्योंकि कुरूक्षेत्र से विश्व को गीता के ज्ञान का संदेश मिला है। यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज ने कहा कि जहां भी यज्ञ हो रहा हो सभी जाकर उसमें आहुति डालें और इससे वातावरण भी शुद्ध होगा।
बांग्लादेश की घटना पर बोलते हुए यज्ञ सम्राट हरि ओम जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है उसके लिए भी हमारी सरकार को सोचना चाहिए और कड़े कदम उठाने चाहिएं। अगर हम 80 करोड हिंदू इक्कठा होंगे तो विश्व को भी सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा जिस दिन 10 लाख हवन यज्ञ कुंड प्रज्ज्वलित हो गए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने से कोई नहीं रोक सकता। हवन से आस्था जुड़ जाएगी और वातावरण भी शुद्ध होगा। इस मौके पर जिला सर्व ब्राह्मïण धर्मशाला के प्रधान विक्की शर्मा, राजकुमार रिटायर्ड एमई नगर परिषद, चेतन शर्मा कोच, दीपक, अभिजीत जोशी आदि भी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / नरेश कुमार भारद्वाज
