Maharashtra

बाढ़ से बचने मुंबई में तैनात होंगे 10 वाहन मोबाइल पंप

मुंबई, 9 जून (Udaipur Kiran) । मुंबई महानगरपालिका ने भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में निर्माण होने वाली बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए मोबाइल पंप लगाने का फैसला किया है। वाहनों पर लगे ये पंप शहर के 10 स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों में 2 पंप लगाए गए हैं और प्रत्येक पंप की क्षमता 250 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है।

मनपा निचले इलाकों में जमा होने वाले पानी को जल्द निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाता है। इस साल निचले इलाकों में 514 जगहों पर पंपिंग सेट लगाए जाएंगे। हालांकि कई कारणों से अगर ये पंपिंग पंप चालू नहीं होते हैं, तो निचले इलाकों में पानी जमा हो जाता है। इससे नागरिकों को परेशानी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए इस साल पहली बार 10 वाहन पर लगे मोबाइल पंप तैयार किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन ने बारिश को प्रभावित किया है। बीते कुछ वर्षों में मुंबई के कुछ इलाकों में लगभग 250 से 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस साल मई महीने में ही मानसून आ गया और रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मुंबई की भौगोलिक संरचना को देखते हुए मनपा हर साल बाढ़ प्रबंधन के उपाय करता है। बारिश का पानी कम से कम समय में निकल जाए और लोगों को असुविधा न हो।

वर्षा जल निकासी विभाग ने पंपिंग पंपों के खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 10 वाहन माउंटेड मोबाइल पंप उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। वाहन पर लगे मोबाइल पंप चार साल 2025, 2026, 2027 और 2028 के लिए किराए पर लिए जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्रीय उपायुक्त कार्यालय के लिए एक (कुल 7) और वर्षा जल निकासी विभाग के उप मुख्य अभियंता (संचालन एवं रखरखाव), उप मुख्य अभियंता (पूर्वी उपनगर), उप मुख्य अभियंता (पश्चिमी उपनगर) के कार्यालयों के लिए एक-एक (कुल 3) पंप दिए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top