Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए महिला मोर्चा को 10 बसें की गई आवंटित: जिलाध्यक्ष

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए महिला मोर्चा को 10 बसें की गई आवंटित

कानपुर, 22अप्रैल (Udaipur Kiran) । महिला मोर्चा को कार्यक्रम स्थल में आने के लिए 10 बसे आवंटित की गई हैं। महिला मोर्चा की बहनें प्रधानकार्ड लेकर खड़ी होंगी। यह बातें मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के महिला मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कही।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन प्ले कार्डों में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को जो सौगातें दी है। उनका जिक्र करते हुए आभार प्रकट करेगी इसके अलावा मातृ शक्ति भगवा रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से रीता शास्त्री, सरोज सिंह,सीमा तिवारी,किरन तिवारी,अनीता चतुर्वेदी,नीलम मिश्रा लवली सक्सेना, बीना सिंह चौहान, गुंजन शर्मा, शुभ्रा अवस्थी,सुमन सक्सेना, शोभा शुक्ला, अनीता सोनी,सुमन वर्मा आदि उपस्थित थी।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top