HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 03 सितंबरः जब ब्रिटेन-अमेरिका के बीच युद्ध खत्म करने की संधि हुई

पेरिस संधि

3 सितंबर 1783 को पेरिस संधि ने ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त कर अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी और नए राष्ट्र के लिए सीमाएँ स्थापित कीं। यॉर्कटाउन में ब्रिटिश हार के बाद, अप्रैल 1782 में पेरिस में शांति वार्ता ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाले रिचर्ड ओसवाल्ड और अमेरिकी शांति आयुक्त बेंजामिन फ्रैंकलिन, जॉन जे और जॉन एडम्स के बीच शुरू हुई। इस संधि के बाद इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री लॉर्ड नॉर्थ ने इस्तीफा दे दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत 1756 में हुई थी। तब अमेरिकियों ने बॉस्टन बंदरगाह पर खड़े एक चाय के जहाज को लूट लिया था। यह घटना बॉस्टन चाय पार्टी के नाम से जानी जाती है। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने खुद को आजाद घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी संघर्ष जारी रहा। 3 सितंबर 1783 को हुई संधि के साथ ये संघर्ष खत्म हुआ और 13 अमेरिकी उपनिवेश स्वतंत्र घोषित हुए।

अन्य अहम घटनाएंः

1783-अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ युद्ध समाप्त।

1833-अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे द्वारा शुरू किया गया था।

1939-ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा के साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हुआ।

1943-दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1971-कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984-दक्षिण फिलिपीन्स में आये भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

1998-नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

2003-पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

2004-रूसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।

2006-यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।

2007-चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।

2008-राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।

2009-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत।

2014-भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

जन्म

1617-रोशन आरा बेगम-मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।

1905-कमलापति त्रिपाठी-वरिष्ठ कांग्रेस राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी।

1923-किशन महाराज-सुप्रसिद्ध तबला वादक।

1926-उत्तम कुमार-हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1931-सीपी ठाकुर-प्रख्यात चिकित्सक, सफल राजनीतिज्ञ, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री हैं।

1957-जग्गी वासुदेव-विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी।

1940-प्यारेलाल-हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।

1974-राहुल सांघवी-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1976-विवेक ओबेराय-भारतीय अभिनेता।

1971-किरण देसाई-भारतीय मूल की अंग्रेज़ी उपन्यासकार।

1992-साक्षी मलिक- भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top