
नालंदा,बिहारशरीफ 27 मार्च (Udaipur Kiran) ।नालंदा जिलान्तर्गत विभिन्न थानाक्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना लहेरी थानाक्षेत्र के सोहनकुआं मोड़ के समीप ई-रिकसा पलट जाने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कुमार सोनु के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में मृतक की मां सविता देवी ने बताया कि वह बच्चे को स्कूल से लेकर ई-रिकसा से घर जा रही थी वही चालक साईड लेने के क्रम में इ-रिक्सा पलट गया जिसके निचे दबने से बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटनाक्रम की जानकारी लहेरी थाना पुलिस को दी गयी। लहेरी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।
दूसरी घटना चंडी थानाक्षेत्र के हथकटा मोड़ के समीप आंटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटनाक्रम की कारणो क्रम खुलासा नही की गयी है और न हीं मृतक की पहचान की जा सकी है। चंडी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया की आज गुरुवार की शाम चार बजे सूचना मिली की हैक्टर मोङ के समीप ओटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की जांच करते हुए बताया कि ओटो चालक को एक गोली शर में और एक गोली कंधे मे लगी है। जिससे तत्काल उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। मृतक की पहचान नही की जा सकी है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। इस संबंध में चंडी थाना में अज्ञात बदमाशों
के खिलाफ एक प्राथमिकई दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे
