HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 01 अगस्तः अंग्रेजों के खिलाफ गांधी जी के असहयोग आंदोलन की शुरुआत

f18ed7847686171c3f3f8670cdb0291e_1802878271.jpg

देश-दुनिया के इतिहास में 01 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में जनता पर जुल्म ढाने वाले अंग्रेजों के खिलाफ शुरू हुए पहले सबसे शक्तिशाली जन आंदोलन के लिए भी जानी जाती है। अंग्रेज हुक्मरानों की बढ़ती ज्यादतियों का विरोध करने के लिए महात्मा गांधी ने 1920 में 01 अगस्त को ही असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया। वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार कर दिया। कई कस्बों और नगरों में श्रमिक हड़ताल पर चले गए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक असहयोग आंदोलन के तहत 1921 तक 396 हड़तालें हुईं जिनमें छह लाख श्रमिक शामिल थे और इससे 70 लाख कार्य दिवसों का नुकसान हुआ। शहरों से लेकर गांव-देहात में इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा और सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिल गई। फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक थाने पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी। हिंसा की इस घटना के बाद गांधी जी ने यह आंदोलन तत्काल वापस ले लिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1831 : नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।

1914ः प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।

1916 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1920 : महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1953 : क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।

1953 : भारत में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1957 : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।

1960 : पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।

1975 : दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।

1995 : हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

2000ः ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

2004ः श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में भारत को हराकर एशिया कप जीत लिया।

2005ः सऊदी अरब में शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को नया शासक नियुक्त किया गया।

2006ः जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

2007ः वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छह सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

2008ः अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

जन्म

1869ः उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर।

1882ः स्वतंत्रता सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन।

1899ः प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू।

1913ः अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा।

1924ः वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर फ्रैंक वोरेल।

1932ः मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीना कुमारी।

1939ः प्रसिद्ध साहित्यकार गोविन्द मिश्र।

1955ः पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल।

निधन

1913ः प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री।

1920ः भारत के राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक।

2000ः ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित शायर अली सरदार जाफरी।

2001ः भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य बेगम ऐजाज रसूल।

2008ः भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत।

2020ः भारतीय राजनेता अमर सिंह।

महत्वपूर्ण दिवस

-राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती।

-बाल गंगाधर तिलक की पुण्य तिथि।

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top