
मंडी, 17 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय एशियाई स्वात फ्रेंच किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल खिलाडय़िों ने 9 पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की सचिव संतोषी शर्मा व टीम कोच इंडिया ने बताया कि छठवीं एशियाई स्वात चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश से 23 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था, यह हमारे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। टीम में सिर्फ नेशनल फेडरेशन कप-2024 व नेशनल स्वात चैंपियनशिप-2024 के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों को ही शामिल किया गया था।
राष्ट्रीय स्वात संघ के तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई एशियन स्वात फ्रेंच किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, और पांच कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। विजेता खिलाडिय़ों में होमानी स्वर्ण पदक 48 कि.ग्रा. भार में, मुस्कान स्वर्ण पदक 52 किलोग्राम भार में, सुचेता स्वर्ण पदक 56 किलोग्राम भार में, रोमा रजत पदक 60 किलोग्राम भार में, रेखा 56 किलोग्राम भार में, सपना 70 किलोग्राम भार में, वरुण वालिया, 48 किलोग्राम में , ऋषभ शर्मा 65 किलोग्राम भार में, रजत शर्मा 75 किलोग्राम भार में, कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया ह।
वहीं मोक्षित कौंडल, सूर्य प्रताप सिंह कटवाल, हरीश शर्मा, पंकज कुमार, अनुज चौहान, ध्रुव ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, आदित्य रावत, क्रिश चौहान, राहुल कुमार, अमर चंद वालिया इन सभी खिलाडिय़ों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंडिया ओवरऑल चैंपियनशिप विजेता रहा पहली बार भारत ने 34 मेडल अर्जित कर इतिहास रचा।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
