Haryana

 भाजपा की कथनी व करनी एक समान: मोहनलाल बडौली

27 Snp-   सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली

सोनीपत, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि हरियाणा में

नायब सिंह सैनी की सरकार ने 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन 100 दिनों में

नायब सरकार ने कई नायाब काम किए हैं। भाजपा ने कहा वो करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश

के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार ने 100 दिन में कई महत्वपूर्ण

फैसले लिए है। इन 100 दिनों में भाजपा ने जनहित में कई निर्णय लिए हैं। नायब सरकार

के फैसलों पर जानकारी देते हुए बडौली ने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुसार सबसे

पहले 24 हज़ार बच्चों को रोज़गार दिया, अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देने

का निर्णय लिया, गरीब परिवारों को प्लाॅट वितरित किए गए, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी

देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है। बडौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी

ने प्रदेश हित और जनहित के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के मद्देनज़र नायब

सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और अपने वादों पर खरा उतरते हुए

भाजपा सरकार ने पहले 100 दिनों में ही प्रदेश के विकास के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए

है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top