

फारबिसगंज/अररिया, 7 जनवरी (Udaipur Kiran) ।निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा फिर से पार्टी के अररिया जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। आज अररिया जिला मुख्यालय स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को बैठक के दौरान सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने यह घोषणा की।
जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों ने आदित्य नारायण झा को बधाई दी। इस अवसर मंत्री नीरज कुमार सिंह ने आदित्य नारायण झा से कहा कि आपको संगठन ने एक बार फिर से जिम्मेवारी दी है। आपको पार्टी में समन्वय बनाकर सभी को साथ लेकर चलना है। आपको ही पार्टी संगठन के साथ-साथ घटक दलों के साथ समन्वय बनाकर चलना है।
आदित्य नारायण झा ने पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जाने पर पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताया और उन्होने कहा कि संगठन को और मजबूत किया जायेगा। सभी को साथ लेकर चलते ही आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत के लिए काम किया जायेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Prince Kumar
