

-झुन्ना के निशानदेही पर घटना में शामिल दूसरा अपराधी भी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । पुलिस दबिश के बाद प्रोपर्टी डीलर विवेक ठाकुर हत्या कांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी झुना सिंह ने सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। उसके ऊपर 25 हजार इनाम की घोषणा किये जाने के 72 घण्टे के अंदर ही दोस्त का शूटर झुना सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
इस दौरान उसका एक दूसरा सहयोगी रामानन्द ठाकुर गिरफ्तार किया गया है। जिसने पुलिस के समक्ष बताया है कि झुना ने ही प्रोपर्टी डीलर विवेक सिंह को गोली मारी थी। ऐसे में आखिरकार कारोबारी की हत्या का आरोपी दोस्त झुन्ना सिंह ने कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण किया है।एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उक्त शूटर को शीघ्र पुलिस रिमांड पर लेगी।
पुलिस द्वारा झुन्ना सिंह के ऊपर इनाम की घोषणा करने के 72 घंटे के भीतर उसने सरेंडर किया है। शहर के दो दोस्त विवेक कुमार सिंह और झुंना सिंह दोस्त और बिजनेश पार्टनर भी थे। एसआईटी ने झुना और विवेक सिंह के अकाउंट को खंगाला तो कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आए।
दोनों के बीच में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन होने के सबूत भी मिले थे।पुलिस ने खुलासा किया था कि झुना सिंह और विवेक ठाकुर में पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ नाराजगी चल रही थी। उसी को लेकर झुन्ना सिंह ने विवेक को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी थी। 19 दिसम्बर को झुना ने विवेक सिंह को फोन किया और कहा कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। जब विवेक सिंह पेट्रोल लेकर रघुनाथपूर के लक्ष्मीपुर चौक पर पहुंचा, तभी विवेक सिंह के पास एक शख्स बाइक से आया और विवेक सिंह पर गोली चला दी।
गोली सर व कंधे में लगी जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।झुना के निशानदेही पर दूसरा अपराधी मुरारपुर मनोबारी के शंभू ठाकुर का पुत्र रमन उर्फ रामानंद ठाकुर जो बाइक चलाते हुए झुन्नू सिंह को बैठा कर भागा उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने पुलिस को बताया कि विवेक को झुना ने ही गोली मारी थी।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
