HEADLINES

 अंतिम दर्शन के लिए जेएनयू में लाया गया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी

नई दिल्ली, 13 सितंबर (Udaipur Kiran) । कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव व पूर्व राज्य सभा सांसद सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर

शुक्रवार काे अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाया गया और बाद में उनके वसंतकुंज स्थित आवास में लागा गया।येचुरी जेएनयू में पढ़े हैं और तीन बार छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।

माकपा के एक्स हैंडल के अनुसार कॉमरेड सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय लाया गया, जहां वे छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके थे। यहां जेएनयू में उनके संघर्ष के साथी, दोस्त, शिक्षाविद और छात्र नेता उनके योगदान को सम्मान देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पोलित ब्यूरो के सदस्यों ने नई दिल्ली के एम्स में सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से बाहर ले जाया गया। जेएनयू के बाद सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया है जहां उनके साथी और सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचे।

कल येचुरी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए गोल मार्केट स्थित माकपा मुख्यालय में रखा जाएगा।

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top