
रांची, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला के सभी अंचल में हर मंगलवार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला के विभिन्न अंचलों में संबंधित अंचल अधिकारी जनता की समस्याओं से अवगत हुए।
इस दौरान आम नागरिक लंबित समस्या ओं को लेकर अपने-अपने प्रखंड और अंचल कार्यालयों में पहुंचे। इसमें मुख्य शिकायतें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले म्यूटेशन और अतिक्रमण सहित अन्य शामिल थीं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनी और कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया। जिन मामलों को और जांच की आवश्यकता थी, उनके लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड और अंचल के अधिकारियों से जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
