West Bengal

अपने ही बंदूक से युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

शॉट gun

दक्षिण 24 परगना, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण 24 परगना के पाम विलेज से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां, सुजय नस्कर नामक युवक अपने ही घर में बंदूक साफ करते समय अचानक गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विष्णुपुर थाना इलाके में सुजय नस्कर अपने घर में बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गोली फटकर उनके शरीर में लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत बजबज ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुझाव के अनुसार, सुजय नस्कर ने पुलिस को बताया कि उनके पास बंदूक का वैध लाइसेंस है। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि यह हादसा सिर्फ़ नासमझी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह हो सकती है।

पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Most Popular

To Top