CRIME

मथानिया में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

jodhpur

जोधपुर, 19 नवम्बर (Udaipur Kiran) । शहर के निकटवर्ती मथानिया स्थित उम्मेद नगर में बुधवार की सुबह एक युवक का संदिज्ध हालात में शव मिला। आंख के पास में हल्की चोट दिखाई दी। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका में मथानिया थाने में पड़ौसी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रात में युवक पड़ौसी के घर पर बर्थ डे पार्टी में गया था। रात भर से घर नहीं लौटा आज सुबह शव मिला। इधर आक्रोशित लोगों ने उम्मेद नगर- मथानिया में रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और बाद में रास्ता खुलवाया। शव को दोपहर में एमजीएच की मोर्चरी में लाकर रखा गया। जहां मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

एसीपी मंडोर अनिल शर्मा ने बताया मथानिया स्थित उम्मेद नगर नट बस्ती का रहने वाला 22 वर्षीय कमलेश पुत्र प्रेमाराम नट का शव आज सुबह उसके घर के सामने रहने वाले पड़ौसी के यहां पर नजदीक में मिला। सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली और उसकी हत्या किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह राठौड़, खुद एसीपी अनिल शर्मा, थानाधिकारी कैलाशी आदि वहां पहुंचे। बाद में एफएसएल टीम को भी वहां बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए।

रात को गया था बर्थ डे पार्टी में :

एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक कमलेश रात को अपने घर के सामने रहने वाले पड़ौसी के यहां पर बर्थ डे पार्टी में गया था। वह रात भर नहीं लौटा, मगर आज सुबह उसी पड़ौसी के घर के सामने ही उसका शव पड़ा मिला था।

आंख के पास मिला हल्की चोट का निशान :

शरीर पर जाहिरा कोई बड़ी चोट का निशान नहीं है। आंख के पास में हल्की खरोच नजर आई है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। मृतक शादीसुदा था।

परिजन ने दी पड़ौसी के खिलाफ रिपोर्ट, रास्ता जाम :

इधर घटना से आक्र ोशित परिजन और रिश्तेदारों ने मिलकर मथानिया- उम्मेद नगर में सडक़ पर पत्थर और कंटिली झाडिय़ां डालकर रास्ता जाम कर दिया। बाद में मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाकर रास्ता खुलवाने के साथ मार्ग से पत्थर कंटिली झाडिय़ां हटाई गई। परिजन की तरफ से पड़ौसी के खिलाफ ही अब हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है।

(Udaipur Kiran) / सतीश