CRIME

शादी का झांसा देकर युवक ने किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

लखनऊ,6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 तहत एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। उसके 45 हजार रुपये हड़प लिए।

थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पांच अक्टूबर को तहरीर दी थी। उसने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी,एल-2 अपार्टमेंट, मझिगवां टॉवर बी निवासी हरिकेश निर्मल से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। उससे 45 हजार रुपये भी हड़प लिए। अब जब उसने शादी के लिए हरिकेश पर दबाव बनाया तो अब इंकार कर ​रहा है। महिला ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को सेवई चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top