CRIME

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

आरोपित युवक को ले जाती पुलिस

सिलीगुड़ी, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम विकास बिरजा है। इस घटना से खोरीबाड़ी इलाके में हड़कंप मच गया है।

आरोप है कि आरोपित विकास बिरजा ने रविवार रात नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का कोशिश किया। हालांकि लकड़ी के शोर मचाने से आरोपित मौके से फरार हो गया। जब पूरी घटना की जानकारी परिवार को मिली तो सोमवार को खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top