Delhi

योग, हमारी सांस्कृतिक पहचान और अच्छे स्वास्थ्य की मूलधारा है- राजा इकबाल सिंह

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह योगाभ्यास के दौरान

नई दिल्ली, 20 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व सिविक सेंटर, सेंट्रल प्लाजा में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि योग, हमारी सांस्कृतिक पहचान और अच्छे स्वास्थ्य की मूलधारा है। कुछ मिनट के योग अभ्यास करने से भारत को रोग मुक्त बनाया जा सकता है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक मंच पर भारत की जीवनशैली का प्रतीक बना है।

सिंह ने 21 जून को सभी दिल्लीवासियों से योग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए एक साथ मिलकर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का जश्न मनाएं। उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा कि योग को अपनाएं, स्वस्थ दिल्ली बनाएं।

इस अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही और निगामायुक्त अश्विनी कुमार सहित निगम अधिकारी उपस्थिति रहें।

उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर 2014 को यूएनजीए ने एक प्रस्ताव पारित कर दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 21 जून इसलिए चुना गया क्योंकि ये उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पहली बार ये दिन 21 जून 2015 को मनाया गया था।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top