Maharashtra

मुंबई और ठाणे में बारिश का ‘येलो’ अलर्ट

मुंबई, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News) । कुछ दिनों की विश्रांति के बाद मौसम ने फिर करवट बदली है। मुंबई और ठाणे में रविवार और सोमवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से धूप खिल रही थी। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन शनिवार को फिर मौसम करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. धूप छांव के बीच रिमझीम फुहारें गिरीं. शाम को झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सप्ताहांत में बारिश की गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है। मुंबई व ठाणे के लिए रविवार और सोमवार के लिए बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। पड़ोसी जिले रायगढ़ में मंगलवार सुबह तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसी तरह राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्माण होने के कारण यह स्थिति निर्माण हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top