Haryana

यमुनानगर: भारत 2026 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की और है अग्रसर : रामचन्द्र जांगडा

योग कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा

यमुनानगर, 21 जून (Udaipur Kiran) । 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम जगाधरी की नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं जिले के सभी खंड व तहसील स्तर पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने योग किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक ऐतिहासिक दिन है। आज कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ दुनिया में योग की शुरुआत करने वाले गुरु रामदेव ने आकर हरियाणा को गौरवंतित किया है।

उन्होंने कहा कि योग प्राचीन समय से हमारे ऋषि,मुनियों द्वारा दी गई स्वास्थ्य निरोग रखने की पद्धति दी गई।जिससे हम अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को स्वच्छता, शिक्षा और योग पद्धति से दुनिया को देश के विजन से परिचित कराया है।

वहीं प्रधानमंत्री ने जी-20 में मिलेट अनाज का लाभ बताकर उसके महत्व को भी समझाया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार की 11 साल के कार्यकाल की विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि 2014 से पूरी दुनिया ने भारत के विकास मॉडल को देखा है।

अखंड भारत को विकसित बनाने के लिए धारा 370 और 35 ए को हटाया गया। रेलवे नेटवर्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा पद्धति में बदलाव, स्वास्थ्य योजना, स्वदेशी उत्पाद में भी भारत ने एक है मुकाम हासिल किया है और दुनिया को दिखा दिया है कि भारत विश्व में एक उभरती हुई विकासशील शक्ति बनकर दुनिया के अग्रणी देशों में आ चुका है।

उन्होंने कहा कि 2026 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top