Haryana

यमुनानगर: भाजपा सरकार ने वंचितों को न्याय देने का किया काम: रणबीर गंगवा

पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री रणबीर गंगवा

यमुनानगर, 28 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चाहे केंद्र हो या प्रदेश की भाजपा सरकार ने वंचितों को न्याय देने काम किया जबकि पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सडक़े) मंत्री रणबीर गंगवा 13 जुलाई को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय दक्ष जयंती का न्यौता अपने समाज के लोगों देने जगाधरी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार महापुरुषों और संतों के मान सम्मान में राज्य स्तरीय जयंती कार्यक्रम करती आई है। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को भिवानी में राज्य स्तरीय प्रजापति दक्ष जयंती मनाई जा रही है जिसमें राज्य भर से लोग पहुंचेंगे। इसी को लेकर वह पूरे प्रदेश में समाज को लोगों को न्यौता देने पहुंच रहें है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वंचितों को न्याय देने का काम नहीं दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पहली कलम से आदेश कर समाज को सम्मान दिया। उन्होंन कहा इस बार मानसून थोड़ा पहले आने से तय समय पर नालों और सिवरेज की सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं पाई है। लेकिन युद्ध स्तर पर इसे ठीक किया जा रहा है ताकि मानसून में जलभराव न हो। हिसार में कृषि विश्वविद्यालय पर हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर विपक्ष राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चौमुखी विकास हो रहा है। तिहरे इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में भारत की आवाज बुलंद है और दुनिया भारत की विकास रफ्तार को देख रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top