
नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली में यमुना के जलस्तर में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। शाम छह बजे जलस्तर 205.17 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यमुना खतरे के निशान 206.33 से नीचे और चेतावनी के 204.50 से ऊपर बह रही है। यमुना से सटे इलाकें अभी भी जलमग्न हैं और लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
इसके बीच आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने घोंडा विधायक अजय महावर के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली मे स्थित यमुना बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ बैठक उनका हाल जाना और मौजूद सुविधाओं को जायजा किया।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में यमुना के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। आज फिर हमने बाढ़ पीड़ितों की सुविधाओं देखभाल का जायजा लिया। पिछले 11 वर्षों में पहले बार बाढ़ पीड़ित दिल्ली सरकार की सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद दिया।
विधायक अजय महावर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, दवाइयां व ठहरने की समुचित व्यवस्था मिल रही है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से शिविर व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार और सुविधाएं मिली है।
भाजपा के उत्तर पूर्वी दिल्ली जिलाध्यक्ष यूके चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले गढ़ी मांडू गांव के एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। सांसद मनोज तिवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस परिवार को डीएम ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
इस दौरे के दौरान डीएम अजय कुमार, एसडीएम नितेश रावत, पार्षद रेखा रानी, राजकुमार बल्लन, विजेंद्र चौधरी , मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, विपिन कुमार, रामनरेश पाराशर, भुवनेश सिंघल मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
