HimachalPradesh

सिद्धकाली मंदिर परिसर में मानव जीवन रक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए होगा यज्ञ

मंडी में पत्रकारों से बता करते हुए स्वामी हरिओम जी।

मंडी, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । जगतगुरू त्रिपुरा पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008, श्री हरिओम महाराज के सानिध्य में हर घर यज्ञ घर-घर यज्ञ के तहत मानव जीवन रक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंडी के ऐतिहासिक सिद्धकाली मंदिर परिसर में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर प्रकृति की शांति के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

श्री हरिओम महाराज ने मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विश्व एवं हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जनधन की हानि हो रही है। ऐसे में प्रकृति को शांत करने के लिए विश्व भर में एक ही दिन यज्ञ किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे हिंदुस्तान में इसी दिन एक लाख के करीब यज्ञ कुंड स्थापित होंगे। यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ में यह तातक है कि इससे उठने वाला धूआं ओजोन परत के छेदों की भी मुरम्मत कर सकता है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विश्व यज्ञ दिवस भी है, वहीं पर देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्म दिवस भी है। जिनका जीवन प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आह्वान पर संतों द्वारा मंडी के ऐतिहासक सिद्धकाली मंदिर परिसर में ग्यारह कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नौ संत आकर यज्ञ की प्रकि्रया पूरी करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में विश्व के कल्याण की कामना की जाती है। इसी के चलते विश्व में हो रही जनधन की हानि से बचने और आपदों को दूर करने के लिए एक ही दिन में हर घर यज्ञ घर-घर यज्ञ की तर्ज पर यज्ञ करवाए जा रहे हैं। जिसका असर हमारी प्रकृति पर भी पड़ेगा, इससे प्रकृति का संतुलन भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दिशाहीनता और समाज की अज्ञानता की वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसके अलावा विश्व की बिगड़ी हुई परंपराएं, धर्म, राष्ट्र और संप्रदायक का कल्याण यज्ञ का गुण सिद्धांत है। प्रकृति से हमें आवश्यक वस्तुएं मिलती है, इसलिए प्रकृति के संरक्षण के लिए संतों को आगे आना पड़ा है।

इस अवसर पर नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, इंदिरा मार्किट के प्रधान अशोक शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top