

रामगढ़, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) ।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती और भगवान बिरसा मुंडा 150 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ममता देवी, डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, डीएफओ नीतीश कुमार, डीडीसी आशिष अग्रवाल, एसी कुमारी गीतांजली, एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, डीएसओ रंजीता टोपो, डीपीआरओ निशा सिंह, सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान डीसी ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का दिन है कि हम किस प्रकार झारखंड राज्य को एक विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश