CRIME

महिला सुरक्षा दल ने मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपित काे पकड़ा, पैर में लगी गोली

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपित शारिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद लेकर आई महिला पुलिसकर्मी।

मुरादाबाद, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में जनपद मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला की महिला सुरक्षा दल (एमएसटी) ने थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि काे मुठभेड़ में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म आराेपित काे गिरफ्तार किया है। आराेपित पुलिस की गाेली लगने से घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने रविवार काे बताया कि लाइनपार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार दोपहर मझोला थाना में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि 20 सितंबर दाेपहर में घर के बाहर खेलने के दाैरान उनकी आठ साल की बच्ची काे आसरा कालोनी निवासी शारिक उठाया ले गया। मकान की तीन मंजिला छत के ऊपर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची का दो साल बड़ा भाई उसे खोजते हुए छत पर पहुंचा तो आरोपित वहां से भाग निकला। बच्ची और उसके भाई ने घर जाकर परिवार वालों को पूरा मामला बताया। लोकलाज के डर से वे तुरंत शिकायत करने थाने नहीं पहुंचे। लेकिन बाद में आराेपित काे सजा दिलाने के लिए आगे आए ताकि वह दूसरे बच्चाें से ऐसी हरकत न कर सके। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आराेपित की तलाश शुरू कर दी।

सीओ ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत इस मामले में आरेापित की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की टीम काे लगाया गया।बीती देर रात करीब एक बजे एसआई पूजा अपनी टीम के साथ मनोहरपुर रोड पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा लेकर जा रहा संदिग्ध आरोपी दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फायर कर वह भागने लगा। महिला पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और पैर में गाेली लगने से संदिग्ध युवक वहीं गिर गया। आरोपित की पहचान नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार शारिक के रूप में हुई। उसने पुलिस को देखते ही हाथ जोड़कर जान बख्सने की गुहार लगानी शुरू कर दी। महिला पुलिस टीम ने घायल आरोपित को उपचार के लिए जिला अस्पतला पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मझोला क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में महिला सुरक्षा दल (एमएसटी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ घंटे के अंदर आरोपित शारिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वजह से वह अस्पताल में भर्ती है। डिस्चार्ज के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।—————–

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top