
मुर्शिदाबाद, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । एकादशी की सुबह जिले के डोमकल में घर में रखा बम फटने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सिद्धातुन खातून के रूप में हुई है। वह घोड़ामारा पंचायत के कांगुरडिया घाटपाड़ा की रहने वाली थीं। पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह हमेशा की तरह घर में बने उस कमरे में धान लेने गईं थी। उसी समय अचानक जोरदार धमाका हुआ और वहां रखे बम के फटने से सिद्धातुन बुरी तरह झुलस गईं। परिवार वालों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के पति गफूर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, धान के पास ही प्लास्टिक के जार में बम छिपाकर रखा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
