धुबड़ी (असम), 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धुबड़ी जिले के गौरीपुर से होकर बहने वाली गदाधर नदी से शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सबसे पहले स्थानीय लोगों ने बैगुनतली पुल के नीचे महिला का शव देखा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल के पास तैरती हुई महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिसे ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है? वह नदी तक कैसे पहुंची? उसकी किसी ने हत्या कर शव को नदी में लाकर फेंक किया? या फिर उसने आत्महत्या की है? अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक महिला की पहचान भी नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजहों का पता चल पाएगा।
———-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
