देहरादून, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । अल्मोड़ा जनपद के ताड़ीखेत क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही एक कार हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 85 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला की मौत हो गई। वहीं ग्राम ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट (कार चालक) पुत्र रतन सिंह बिष्ट, करन राजौरिया को मामूली चोटें आईं। कार में सवार गनियाद्योली निवासी अनुराधा बिष्ट (42) पत्नी कुलदीप बिष्ट को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय रानीखेत रेफर किया गया है।चालक लाखन सिंह का कहना है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।
————–
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
