CRIME

महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और शारिरिक संबंध के लगाए आरोप, शिकायत दर्ज

धर्मशाला, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महिला पुलिस थाना धर्मशाला में एक महिला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न व शारीरिक संबंध बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला थाना धर्मशाला में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानाकारी के अनुसार महिला पुलिस थाना धर्मशाला में एक महिला ने परविंद्र सिंह पुत्र सरदार मोहन सिंह निवासी योल धर्मशाला जिला कांगड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उक्त आरोपी ने महिला के साथ काफी समय से शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया है और शारीरिक संबंध बनाए हैं। इस संबंध में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहित बीएनएस की धारा 69, 78 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, इस संबंध में पुलिस विभाग कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सभी पहलूओं की छानबीन की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top