Assam

बाक्सा के बागानपाड़ा में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत

बाक्सा (असम), 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के बाक्सा जिलांतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती इलाके में जंगली हाथियों और इंसानों के बीच लगातार टकराव की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह बाक्सा के बागानपारा गेरुवा में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान अंजली बोड़ो के रूप में की गयी है। वह आज सुबह लगभग 4 बजे सोकर उठते ही किसी काम से अपने घर के पीछे गयी थी, इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जंगली हाथी ने महिला को पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

मृत अंजली बोड़ो की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई गयी है। जंगली हाथी ने सिर्फ महिला की हत्या ही नहीं की, बल्कि यह भी पता चला है कि दो परिवारों के घरों को भी तहस-नहस कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं वन विभाग की टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस घटना के चलते गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

———–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top