Assam

महिला से गैंगरेप का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

धुबड़ी (असम), 08 अगस्त (Udaipur Kiran) । एक महिला के साथ गैंगरेप का मामले प्रकाश में आया है। घटना के अनुसार महिला के साथ पहले गैंगरेप, फिर दोनों हाथ और एक पैर को डंडे से पीटकर तोड़ दिया गया। यह घटना धुबड़ी जिले के बंदीहाना पुलिस चौकी क्षेत्र के चौधरी चर द्वितीय खंड गांव की बतायी गयी है।

बंदीहाना पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घटना गांव के ही रहने वाले रफीकुल इस्लाम की पहली पत्नी के साथ हुई। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला का पति रफीकुल इस्लाम और उसके परिवार के सदस्यों ने इस भयावह और शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि महिला के पति रफीकुल इस्लाम ने कुछ महीने पहले चिराखोवा गांव की तीन बच्चों की मां नर्गिज बेगम को भगाकर शादी की थी। इसके बाद से पीड़ित महिला का घर टूटने लगा। दूसरी पत्नी के साथ मिलकर रफीकुल इस्लाम पहली पत्नी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते आ रहा था। बीते गुरुवार की दोपहर को रफीकुल इस्लाम और नर्गिज बेगम ने महिला को भयानक तरीके से मार-पीटकर घायल किया।

आरोपों के अनुसार बीती रात रफीकुल इस्लाम ने भतीजे सैनील हक, महिबुल हक और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला के हाथ-पैर बांधकर सामूहिक बलात्कार किया और लाठी से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वर्तमान में महिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। हालांकि, इस मामले में अंतिम सूचना मिलने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी।——————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top