CRIME

विधवा ने साहूकार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में विधवा महिला ने एक साहूकार पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साेमवार की रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि थाना मुरादनगर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सोमवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पति के देहांत के बाद उसकी माली हालत ठीक नहीं चल रही थी। पिछले दिनों उसने अपने कॉलोनी में रहने वाले रिहान को अपने जेवर गिरवी रखकर 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे।

महिला का आराेप है कि रिहान 17 सितम्बर को ब्याज के पैसे लेने घर पर आया। मौका पाकर उसने तमंचे के बल पर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही यह भी ​धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसके बच्चों की हत्या कर देगा। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को बताते हुए सोमवार देर रात थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Most Popular

To Top