Madhya Pradesh

जब सारा विश्व युद्ध में झुलस रहा है, तब जियो और जीने दो का संदेश देकर अपनी उदार संस्कृति का परिचय दे रहा भारत: मोहन यादव

केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम नगर वन निर्माण का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम
केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम नगर वन निर्माण का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम
केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम नगर वन निर्माण का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम
केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम नगर वन निर्माण का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम

– मुख्यमंत्री ने इंदौर के केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम अभियान के भूमिपूजन एवं पौधारोपण किया

इंदौर, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत वसुधैव-कुटुम्बकम की संस्कृति पर चल रहा है, जहाँ पूरा विश्व एक परिवार की तरह है। जब सारा विश्व युद्ध में झुलस रहा है, तब भारत जियों और जीने दो का संदेश देकर अपनी उदार संस्कृति का परिचय दे रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम नगर वन निर्माण का भूमिपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि आज श्रावण माह का पहला दिन है और इसी दिन केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम के तहत इंदौर को हरा-भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोग प्रारंभ से ही प्रकृति के निकट रहे हैं और उन्होंने प्रकृति में भी परमात्मा के दर्शन किये है। गाँव का एक साधारण सा ग्रामीण भी जानता है कि वे पौधों में भी मनुष्य की तरह जान होती है, इसलिए किस पौधों को कब छूना चाहिये और कब नहीं। कार्बन उत्सर्जन को दूर करने में पौधों की बड़ी भूमिका है। पेड़ ऋषि-मुनि के समान होते है, जो प्रकृति से लेते कम देते अधिक है। सनातन संस्कृति को बचाने में हमारे संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पौधों में प्राण होते है। भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु ने वैज्ञानिक रूप से सिद्ध करके दिखाया कि पौधों मे प्राण होते है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केसरबाग क्षेत्र में एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया।

केसरबाग क्षेत्र में सभी 51हजार पौधे फलदार और औषधीय लगाये जाएंगेः विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि क्लॉथ मॉर्केट एसोसिएशन ने शासन को केसरबाग क्षेत्र में जो चार एकड़ से अधिक जमीन पौधारोपण के लिए दी है, उस पर 51 हजार से अधिक पौधे लगाकर इसे एक सुन्दर बगिया बनाना है, जो प्रदेश की सबसे बड़ी बगिया होगी। इस बगिया में सभी फलदार और औषधीय पौधे लगाये जाएंगे, जो इंदौर शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में मुख्य भूमिका निभायेंगी। सभी पेड़ जिंदा रहें, इसकी देखभाल नागरिको को करना होगी। बीते वर्ष हमने एक दिन में रेवती रेंज मे 12 लाख 40 हजार से अधिक पौधारोपण कर इतिहास रचा था। वर्तमान स्थिति में सभी पौधे जीवित है और हरे भरे हो लहरा रहे हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस मानसून में इंदौर जिले में 7 लाख पौधों का रोपण हो चुका है और आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं हजारों की संख्या में पौधारोपण करेंगी और इंदौर एक बार फिर पौधा रोपण का नया इतिहास बनायेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि वे वन विभाग को बड़ी संख्या में पौधे तैयार करने के निर्देश दें। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमें इंदौर को सीमेंट-कांक्रीट का जंगल नहीं, हरे-भरे और फलदार वृक्षों का हरा-भरा शहर बनाना है। बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हम देशभर के पक्षियों को आमंत्रित कर सकते है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रकृति प्रेमी है और वे जल संरक्षण एवं जल संर्वधन की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में इंदौर सहित प्रदेशभर में कुँए, बावड़ियों को संवारकर हम जल राशि बढ़ा रहे हैं।

मुनिश्री आचार्य विभोव सागर महाराज ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण जीवन का आधार और संस्कृति का संरक्षक है। स्वस्थ जीवन के लिए हवा अनिवार्य है। जहॉं वृक्ष होते हैं, वहाँ बादल अधिक बरसते हैं। हर व्यक्ति अपने आंगन में एक पेड़ अवश्य लगाये। बच्चों को अपने जन्मदिन पर केक कांटने की बजाय पौधे लगाने चाहिये। व्यक्ति अगर चाहे तो अपने जीवन में 100 से लेकर लाख पौधे तक लगा सकते है। पेड़ों के कई फायदे है, पेड़ हमें केवल छाया, लकड़ी, फल, फूल ही नहीं देते, औषधियां भी देते है। भारत ऋत्रि-मुनियों का देश है, यहॉ कई ऋषियों ने अपनी साधना पेड़ों के नीचे बैठकर की है।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, महेद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, सुमित मिश्र सहित नगर निगम के एमआईसी मेंम्बर्स स्कूल की छात्र-छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्रीगण और विधायकगणों ने भी आम के पौधे लगायें।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top