RAJASTHAN

जवाहर कला केंद्र में जीत जाएंगे हम का आयोजन शनिवार को

जवाहर कला केंद्र में जीत जाएंगे हम का आयोजन शनिवार को

जयपुर, 27 जून (Udaipur Kiran) । जवाहर कला केंद्र में सरगम ग्रुप के बैनर तले रंगायन ऑडिटोरियम में शनिवार शाम 6 बजे शहर की 16 महिलाएं जीत जाएंगे हम कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। जिसमे सभी महिलाएं गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।ये कार्यक्रम सुपरिचित गायिका मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में आयोजित होगा। इस मौके पर मुक्ता भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश की पहली ध्रुवपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग,राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा और आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख रेशमा खान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ये कार्यक्रम अमर संगीतकार लक्ष्मी कांत प्यारेलाल को समर्पित है।

कार्यक्रम संयोजक ऊषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर ने बताया कि ये सावन का महीना है इसलिए सभी गायिकाएं सौम्य, स्नेहिल और गगनवर्ण के प्रतीक लेवेंडर कलर के परिधान पहनकर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी।जीत जाएंगे हम कार्यक्रम पहले आओ,पहले पाओं की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। जिसमें प्रवेश निशुल्क रहेंगा।

जीत जाएंगे हम कार्यक्रम में मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, ममता झा, संध्या असवाल, राजश्री सेमन्त, निशा शर्मा, पूनम जैन,ऋतु श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा, भावना कश्यप, मीरा सक्सेना, संतोष भाटी, कोपल माथुर, रेणु माथुर और शर्मीला अपनी कला का जलवा बिखेरेगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top