मुंबई, 16 जून (Udaipur Kiran) । मुंबई के अंधेरी, जुहू,विलेपार्ले के कई इलाकों में गुरुवार को पानी नहीं आएगा। अंधेरी पश्चिम में पानी की पाइपलाइन का वाल्व बदला जाएगा। इसके लिए काम को दौरान 11 घंटे की पानी कटौती की जाएगी.
मुंबई मनपा ने लोगों से पानी बचाकर रखने का आव्हान किया है। मनपा प्रशासन के मुताबिक अंधेरी में गोपालकृष्ण गोखले ब्रिज के नीचे पानी की पाइपलाइन का वाल्व बदलने का काम गुरुवार से शुक्रवार तक चलेगा। बांद्रा पाइपलाइन के 1,350 मिमी व्यास वाले फ्लो कंट्रोल वाल्व की मरम्मत की जाएगी. इसी तरह वेसावे पाइपलाइन पर 900 मिमी व्यास के बटरफ्लाई वाल्व को बदलने का काम किया जाएगा। यह काम गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और शुक्रवार रात एक बजे तक चलेगा। इस 11 घंटे की अवधि के दरमियान पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी.
काम के दौरान विलेपार्ले पश्चिम के लल्लूभाई उद्यान, लोहिया नगर, पार्ले गावठाण, मिलन सबवे, जुहू विलेपार्ले विकास योजना, जुहू गावठाण, वीएम रोड, मोरागांव, गिल्बर्ट हिल, अंधेरी पश्चिम के जुहू गली, धनगरवाड़ी, सागर सिटी सोसायटी आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
