HEADLINES

पंजाब में राज्य सभा की एक सीट के लिए मतदान 24 अक्टूबर को

चंडीगढ़, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पंजाब में अब राज्य सभा की एक सीट के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन

आयोग की तरफ से बुधवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। विधायकों के संख्याबल के अनुसार यह सीट सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के पास जानी तय है। इससे पहले भी यह सीट आप सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा विधानसभा चुनाव लडऩे के कारण रिक्त हुई थी।

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार संजीव अरोड़ा ने एक जुलाई 2025 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। छह अक्टूबर को उपचुनाव की अधिसूचना लागू होगी। इसके बाद नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। नामांकन की स्क्रूटनी अगले दिन यानी 14 अक्टूबर को होगी।

16 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। सीट के लिए वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।

शाम चार बजे वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पांच बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की यह पूरी प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक संपन्न हो जाएगी।

संजीव अरोड़ा ने विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तब अटकलें थीं कि अरविंद केजरीवाल इस सीट से राज्य सभा जा सकते हैं, लेकिन बाद में केजरीवाल ने राज्यसभा नहीं जाने का ऐलान किया था। पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने बुधवार को कहा कि जो भी राज्य सभा जाएगा, वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करेगा। इस बारे में फैसला पार्टी हाईकमान की तरफ से लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top