Bihar

चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

अभियान में शामिल लोग

भागलपुर, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पीरपैंती, सुल्तानगंज और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। पीरपैंती प्रखंड के रौशनपुर पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करना है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मतदाताओं को 11 नवंबर को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। आम लोगों को बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हर नागरिक को बिना किसी दबाव या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए।

मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और ग्रामीणों को भी इससे जोड़कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top