
-कांग्रेस कार्यकर्ताओ को किया गया सम्मानित
पूर्वी चंपारण, 11 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।
-राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्धारा दिखाई गई एकजुटता व उत्साह को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, बंजरिया पंडाल स्थित गांधी आश्रम में गुरूवार को अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मौके पर गप्पू राय ने बताया कि जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में संचालित वोटर अधिकार यात्रा के सफल समापन के उपरांत, जिला कांग्रेस कमिटी ने सभी पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता की आवाज़ को सशक्त बनाने की दिशा में उनके अथक परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होने कहा कि
वोटर अधिकार यात्रा ने पूरे जिले में एक नया जोश और उत्साह पैदा किया है। यह यात्रा न केवल जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है, बल्कि कांग्रेस संगठन को भी और अधिक मजबूत बना रही है। कांग्रेस पार्टी जिले के बारहों विधानसभा क्षेत्रों में पूरी मजबूती के साथ तैयार है और हम सब मिलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की ताकत और अधिकार की आवाज़ रही है और रहेगी। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाकर जनता की समस्याओं और मुद्दों को सामने लाएगा और उसके समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
सम्मान समारोह में प्रो विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुनमुन जयसवाल, किरण कुशवाहा ,पप्पू रंजन मिश्रा, डॉ जियाउल हक, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
