Haryana

सिरसा: जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व

सिरसा में धूं धूं कर जलते रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले।

सिरसा, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिरसा जिले में गुरुवार काे विजयदशमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिरसा शहर में तीन स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया।

रावण दहन से पूर्व शहर में रामलीला कमेटियों की ओर से भव्य शोभा यात्रा

निकाली गई। रामा क्लब की ओर से हुडा ग्राऊंड में, विष्णु क्लब की ओर से चत्तरगढ़पट्टी मिनी बाईपास पर और सियाराम ट्रस्ट की ओर से रानियां रोड पर पुतलाें का दहन किया गया।

दशहरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

सावन स्कूल के सामने रामा क्लब की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व विजयदशमी पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हम अपने अंदर की बुराईयों को खत्म करेंगे।

शाम होते ही दशहरा मैदानों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। निर्धारित समय पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला दहन गया।

देखते ही देखते रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले धू-धू कर राख हो गए। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगा और दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ विजयदशमी का स्वागत किया।

दशहरे से पहले शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

परंपरागत वेशभूषा में सज-धजकर कलाकारों ने रामलीला के दृश्य प्रस्तुत किए। महिलाएं मंगल गीत गाती नजर आईं और बच्चों ने छोटे-छोटे रावण व हनुमान के वेश नजर आए। इस दौरान सियाराम चेरिटेबल ट्रस्ट, रामा क्लब, विष्णु क्लब व अन्य संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।

जिला प्रशासन और पुलिस ने उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए व्यापक इंतजाम किए। पुलिस कर्मचारी दशहरा मैदानों में तैनात रहे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डायल-112 की टीमें, दमकल विभाग की गाडिय़ां और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी हर स्थल पर मौजूद रहीं। आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन कर्मी हर पल सतर्क रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top