RAJASTHAN

पथ संचलन के साथ मनाया विजय दशमी उत्सव

पथ संचलन के साथ मनाया विजय दशमी उत्सव

बीकानेर, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्कण्डेय नगर की वीर हनुमान तरुण व्ययसाय शाखा की ओर से सर्वोदय बस्ती के नृसिंह सागर पार्क परिसर में विजय दशमी उत्सव शस्त्र पूजन व पथ संचलन के साथ मनाया गया। इसमें करीब 150 से अधिक स्वयं सेवकों ने घोष की ताल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन किया। अनेक स्थानों पर पुष्प् वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत आर.ए.सी. के कमाण्डेंट अजीत सिंह थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जोधपुर प्रांत के प्रांत पर्यावरण संयोजक अंगद बिश्नोई ने संघ के शताब्दी वर्ष, उसके उद्धेश्य व कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक व उसकी विभिन्न इकाइयां राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता, जागरण, कुटुम्ब प्रबंधन के साथ एक सैनिक संगठन की तरह कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिना किसी जाति व वर्ग के भेदभाव के कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। काव्यगीत, बौद्धिक व प्रार्थना, ध्वज प्रणाम के आयोजन हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top