CRIME

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

वीडियो जारी करने वाला आरोपित

– नशे का आदी और चाचा से चल रहा जमीन का विवाद

मथुरा, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो शुक्रवार शाम तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान मारने की धमकी दे रहा है। उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री के घर तक पूरी जानकारी कर चुका है। मुख्यमंत्री को मारने के बाद वो खुद को भी गोली मार लेगा। मामला संज्ञान में आने के बाद माठ थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संसुगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा के हरदयाल गांव के एक युवक का वीडियो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ये वीडियो नगला हरदयाल गांव जावरा के पास माठ क्षेत्र का रहने वाला सुनीत ने बनाया है। वीडियो में युवक स्पष्ट रूप से गुस्से में नजर आ रहा है। उसने अपने मोबाइल कैमरे के सामने कई बातें बताईं और यह भी कहा कि वह परेशान है और न्याय चाहता है। वीडियो देखते ही देखते कई लोगों ने इसे शेयर कर दिया और यह कई ग्रुप और प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी है। जमीन को लेकर उसका अपने चाचा से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को वह मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से वह स्वयं को मारने की धमकी दे रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे खूब समझाने के बाद उसे नीचे उतरवाकर पिस्तौल कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top