RAJASTHAN

विस्थापित हिंदुओं के लिए सशक्त नेतृत्व कर रहा विहिप: परांडे

jodhpur

विहिप पदाधिकारियों ने पाक विस्थापित बस्ती में सुनी लोगों की पीड़ा

जोधपुर, 10 सितम्बर (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का जोधपुर प्रवास विस्थापित हिंदू समाज के लिए संगठनात्मक दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुआ। पाकिस्तान से धार्मिक उत्पीडऩ के कारण भारत में शरण लेने वाले हिंदू परिवारों की कच्ची बस्तियों का निरीक्षण कर उन्होंने परिवारों से संवाद किया, उनकी पीड़ा जानी और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल का आश्वासन दिया।

विस्थापित समिति के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि भारत माता मंदिर कार्यालय में आयोजित विस्थापित कल्याण समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष अशोक बाहेती की अध्यक्षता में हुई जिसमेें राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम मंत्री सुरेश उपाध्याय झमनदास गहलोत, प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल महेंद्र उपाध्याय, अनिल जैन सहित जैसलमेर व बाड़मेर से आए दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विस्थापितों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नागरिकता और पुनर्वास से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

गंगाणा के झांवर रोड स्थित विस्थापित कल्याण समिति के कार्यालय का उद्घाटन के बाद हुए समारोह में संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विभाजन से लेकर आज तक विस्थापित हिंदुओं की पीड़ा का महत्व किसी ने नहीं दिया। आज सरकार मूलभूत सुविधा के लिए आगे आ रही है। यह निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल धर्मरक्षा का प्रहरी नहीं, बल्कि विस्थापित हिंदुओं की न्याय, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई का भी सशक्त नेतृत्व कर रहा है।

इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन मगनानी केंद्रीय अधिकारी कोटेश्वर सहित समिति से जुड़े डॉ राजकुमार भील, डॉ दलजीराम भील, विवेक महर्षि, हिमांशु चांडक, सूरज प्रजापत, फूलचंद सहित कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में पाक विस्थापित लोग उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजेश दवे ने किया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top