Madhya Pradesh

राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2025: वन विहार में आज होंगे विभिन्न कार्यक्रम

राष्ट्रीय उद्यान वन विहार

भोपाल, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में 1 अक्टूबर से शुरू हुए राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2025 के दौरान वन्य-जीव संरक्षण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

वन विहार संचालक पद्मप्रिया बालकृष्णन ने बताया कि आज गुरुवार को प्रात: 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन शिविर का आयाेजन किया गया। वहीं सुबह 10 बजे से कक्षा-6 से 8 तक के विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये जन-जागरूकता के लिये सृजनात्मक कार्यशाला, कक्षा-3 से 5 के लिये पेपर क्रॉफ्ट, कक्षा-9 से 12 तक के लिये स्टोन पेपरवेट पेंटिंग, सुबह 10:30 से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये शहरीकरण और वन्य-जीवों का सह-अस्तित्व संभव है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और दोपहर 12:30 बजे से कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये तात्कालीन कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top