Uttrakhand

भारत रत्न पंडित पंत की जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती जनपद मुख्यालय नैनीताल के पंत पार्क एवं तिकोनिया हल्द्वानी सहित विभिन्न स्थानों पर 10 सितम्बर बुधवार को प्रातः 11 बजे से श्रद्वापूर्वक मनायी जायेगी। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत एवं पंडित जी की जीवनी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में व्याख्यान दिये जायेंगे।

वहीं जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक पूरन मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top