Uttar Pradesh

वाराणसी : प्रतिबन्धित प्लास्टिक के विरूद्ध नगर निगम में शुरू हुआ आरम्भ 6.0 अभियान

फोटो प्रतीक

—नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चला जन जागरूकता अभियान,15 किलो प्रतिबन्धित प्लास्टिक पकड़ा गया

वाराणसी,14 जून (Udaipur Kiran) । नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रतिबन्धित प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के खिलाफ नगर निगम ने बड़े स्तर पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। केन्द्र सरकार के आरम्भ 6.0 (अवेयरनेस, रिफ्यूज, अल्टरनेटिव, आफ प्लास्टिक, मास कैम्पेन, बी सिस्पान्सिबल, हैमर टू बैन सिंगल यूज प्लस्टिक-6.0) अभियान सभी जोनों में एक साथ चल रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध धर-पकड़ एवं जन जागरूकता अभियान ‘‘आल इंडिया इन्स्टीट्यूट आफ लोकल सेल्फ गर्वन्मेन्ट व बेसिक्स’’ एवं नगर निगम के सभी खाद्य एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

शनिवार शाम तक अभियान में नगर के विभिन्न क्षेत्रों दुर्गाकुण्ड, कमच्छा, मंडुआडीह, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन कैन्ट सारनाथ, आदमपुर इत्यादि क्षेत्रों में प्रतिबन्धित प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में दुकानदारों एवं नागरिकों को जागरूक किया गया एवं रैली निकाली गई। पहले दिन अभियान में 15 किलो प्रतिबन्धित प्लास्टिक तथा रु0 चार हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम ने प्रतिबन्धित प्लास्टिक के जप्ती के बाद निःशुल्क कपड़े के बने झोले का भी वितरण किया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार यह अभियान और सख्ती के साथ नियमित रूप से चलायी जायेगी। आम जनमानस एवं दुकानदारों से अपील है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। कपड़े के बने झोले का प्रयोग करें। इससे वे जुर्माना से बच सकते है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top