Uttrakhand

उत्तराखंड भाजपा की 42 सदस्यीय नई कार्यकारणी की घोषणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट

देहरादून, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से घोषित नई टीम में 03 महामंत्री के साथ 42 लोगों की टीम में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभागों में 42 लोगों को दायित्व दिये गए हैं। दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत को बनाया गया है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद पर 8-8 लोगों को नियुक्ति दी गई है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को लगातार वतीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी,रुचि चौहान भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, सोशल मीडिया हिमांशु संगतानी और प्रवीण लेखवार को आईटी संयोजक बनाया गया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अनीस गौड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

—————–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top