RAJASTHAN

पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर यूनिटी मार्च के पोस्टर का हुआ विमोचन

पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर यूनिटी मार्च के पोस्टर का हुआ विमोचन

सांसद एवं कृषि किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जारी किया पोस्टर

अजमेर, 28 अक्टूबर(Udaipur Kiran) । केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि लौह पुरुष राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक माने जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के मौके पर पूरे देश में विकसित भारत पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वज्ञरा संस्थाओं के सहयोग से इसका आयोजन कर रही हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत आत्मनिर्भर भारत के आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता होंगी।

इसके विषय राष्ट्रीय एकता, नागरिक जिम्मेदारी और सरदार पटेल से संबंधित होंगे। शीर्ष दस राष्ट्रीय विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता में युवाओं की 20 से 30 सेकंड के देश भक्ति वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। रचनात्मक संदेश एकता सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर होने जरूरी रखे गए हैं। ऑनलाइन क्विज , पोस्टकार्ड श्रृंखला एक था सरदार आयोजित की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं निकाली जाएगीं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि अजमेर में 16 नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी जाएगी। पदयात्रा टोरंटो के शाम चार बजे महाआरती पुष्पांजलि होगी और मंच पर ऑपरेशन सिंदूर का नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

पदयात्रा मार्टिंडल ब्रिज से होते हुए नगर भ्रमण करेगी, फिर युवा मोर्चा के मशाल जुलूस के साथ रात आठ बजे समापन होगा।

यूनिटी मार्च के पोस्टर का मंगलवार को भाजपा के अजमेर मुख्यालय पर केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने विमोचन किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश घाटे, अर्जुन नलिया, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दाधीच, संभाग मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, जिला मंत्री अंकित गुर्जर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने एकता , संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए यूनिटी मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top