
रांची, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में यातायात प्रशासन की ओर से ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसके कारण ऑटो और ई रिक्शा चालक की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। यह बातें शुक्रवार को झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
उन्होंने कहा कि यातायात प्रशासन की ओर से अभियान के नाम पर ऑटो चालाक और ई रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है। इसकी वजह से ऑटो चालक अपने वाहनों का किस्तज भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। इसका लाभ रांची में नगर निगम की ओर चल रहे डीजल बस चालक और इटकी के ठेकेदार उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी एमजी रोड में बसों में ओवरलोडिंग कर रहे हैं और बिना यात्री पड़ाव के बेवजह जहां-तहां रोकते हुए यात्रियों से मनमाना तरीके से किराया भी वसूल रहे हैं। बावजूद इसके यातायात प्रशासन मौन साधे हुए है।
इसके खिलाफ झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ रांची के सभी मार्गों के ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। दिनेश सोनी ने कहा कि रांची में फलाईओवर का निर्माण हो चुका है। यदि प्रशासन को सिटी राइड बसों का परिचालन कराना है तो फलाईओवर के ऊपर से ही परिचालन कराए। ताकि रांची में जाम मुक्त रह सके।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
